पॉलिटिक्स

कुशवाहा महासभा किसान आंदोलन के समर्थन में , आंदोलन का ऐलान

कुशवाहा महासभा किसान आंदोलन के समर्थन में , आंदोलन का ऐलान
पटना संवाददाता
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का समर्थन करेगी. अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि सगंठन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि किसान आंदोलन का जोरदार समर्थन करेंगे. मैंने कहा कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले. किसानों के समर्थन में कुशवाहा महासभा चरणबद्ध आंदोलन करेगी.महासभा यह मांग करती है कि मंडी सिस्टम उसी तरह चलती रहे जैसे अभी तक चल रही थी. प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार ब्रिटिश हुकूमत से भी ज्यादा जुल्म ढा रही है .2 महीने से किसान जाड़े में आंदोलन पर बैठे हैं मगर केंद्र सरकार को उनसे कोई ममता नहीं है .
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो ने कहा कि जो तीन कृषि कानून पास किए गए हैं उससे किसान मजदूर बनने को बाध्य होंगे .पत्रकार सम्मेलन में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर मेहता, कोषाध्यक्ष चंद्रदीप सिंह, सुबोध, अमन कुशवाहा समेत कई नेता मौजूद रहे.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

20 लाख घूस लेते विधायक ट्रैप

Bharat varta Desk भारत आदिवासी पार्टी ( BAP) के बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल को एसीबी… Read More

19 hours ago

परशुराम महोत्सव में नीतू नवगीत की शानदार प्रस्तुति, भक्ति गीतों पर झूमे श्रोता

मोकामा : मोकामा में आयोजित राजकीय भगवान परशुराम महोत्सव में बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका… Read More

3 days ago

गिरिजा ब्यास का निधन

bBharat varta Desk पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर कांग्रेस लीडर डॉ. गिरिजा व्यास का निधन… Read More

4 days ago

केंद्र सरकार जाति जनगणना कराएगी, विपक्ष के हाथ से मुद्दा छिनाया

Bharat varta Desk  केंद्र सरकार ने बुधवार (30 अप्रैल 2025) को देशभर में जातीय जनगणना… Read More

5 days ago

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, बिहार कैडर के पूर्व आईपीएस आर आर वर्मा और मनमोहन सिंह सदस्य बनें

Bharat varta Desk सरकार ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) का पुनर्गठन किया… Read More

5 days ago

दरभंगा के रहने वाले देवेन भारती मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर

Bharat varta Desk मुंबई पुलिस को नया पुलिस कमिश्नर मिल गया है। भारतीय पुलिस सेवा… Read More

5 days ago