पॉलिटिक्स

अमित शाह बोले-नीतीश छलिया, प्रधानमंत्री बनने के लिए लालू और राहुल के पीछे घूम रहे

Bharat varta desk:

भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने आज लखीसराय में हुंकार रैली को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि नीतीश बाबू से पूछना चाहता हूं, आपने अपनी तरफ से क्या किया? आप छलिया हैं और हर समय छल ही करते हैं। आज प्रधानमंत्री बनने के लिए लालू और राहुल के आगे पीछे कर रहे हैं। आपके साथ 20 पार्टियां है, जिन्‍हें पटना बुलाया गया। ये सभी 20 लाख करोड़ के घोटाले में शामिल लोग हैं। भ्रष्टाचारियों के हितों का ख्याल रख रहे हैं। नीतीश बाबू कल तक जिसके विरोध में थे, आज उनके सामने घुटने टेक रखे हैं। जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद ललन सिंह के गढ़ में आयोजित भाजपा की सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस करीब बीस साल से लगातार राहुल बाबू की लॉटरी लगाने की कोशिश में लगी है।

राहुल बाबा चाहिए या नरेंद्र मोदी

इस बार पटना में भी राहुल की ही लॉटरी खोली गई थी। उन्‍होंने कहा कि बिहार की सभी सीटें इन जंगलराज वालों को रोकने के लिए चाहिए। आप सभी आश्वस्त करें कि फिर इनके चंगुल में आप नहीं फसेंगे। मोदी जी के हाथों को और मजबूत करेंगे। शाह ने कहा कि राहुल बाबा चाहिए या नरेंद्र मोदी जी चाहिए यह आप लोग हाथ उठाकर बताएं। उन्होने नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि मनमोहन और सोनिया की सरकार ने आतंकवादी को संरक्षित करने का काम किया, लेकिन मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक किया। भाजपा सरकार ने जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 को उठाकर फेंक दिया। इसके लिए संसद में ढेर सारे नाटक किए गए। खून की नदियां बहाने की बात कहते थे, लेकिन आज शांति ही शांति है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, नीतीश कुमार पूछते हैं कि मोदी सरकार ने क्‍या किया है। मैं उन्‍हें बता देता हूं कि छह हजार रुपये किसानों को लाभ दिया जा रहा है। 86 लाख बिहार के किसान ने भी लाभ लिया है। 33 करोड़ जनता के घर में नल का जल पहुंचाया। करोड़ों लोगों को पांच लाख तक इलाज का खर्च मोदी जी की सरकार दे रही है। एक करोड़ 30 लाख लोगों के घरों में शौचालय दिया। 37 लाख लोगों को आवास दिया है। नीतीश बाबू हिसाब पूछ रहे हैं, वे आंकड़ा देख लें।

पलटू बाबू के फेरे में नहीं रहे

गृहमंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा अशोक धाम की कृपा से आंधी और बारिश के बीच यहां के लोगों के दर्शन हो सके हैं। मोदी सरकार के नौ साल पूरे हो गए। अब इसके लिए सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करने आपके पास जा रहा हूं। पिछले चुनाव में 39 सीट आपने जिताईं। आगामी चुनाव में सभी सीटों पर जिताएं… यही कहने आया हूं। पलटू बाबू के फेरे में नहीं रहे। मेरे कारण मुख्यमंत्री बने और अब पूछ रहे मोदी जी ने नौ साल में क्या किया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

12 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago

परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी ने बच्चों को बताए ऐतिहासिक फार्मूले

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण में बच्चों… Read More

3 days ago

एम्स पटना की डॉ. वीणा को एम्स गोरखपुर की गवर्निंग बॉडी में मिली अहम जिम्मेदारी

Bharat Varta Desk : एम्स पटना की बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी… Read More

4 days ago