
Bharat Varta Desk : वैशाली जिले में पुलिस प्रशासन ने एक सराहनीय कदम उठाया है, जिससे त्योहारों के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय की अगुवाई में हाजीपुर जंक्शन से दो अलग-अलग मार्गों पर नि:शुल्क रात्रि बस सेवा की शुरुआत की गई है, जिससे देर रात ट्रेन या बस से उतरने वाले यात्रियों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया जा सके।
एक बस हाजीपुर जंक्शन से रामाशीष पासवान चौक होते हुए जंदाहा तक बीच-बीच में यात्रियों को उतरते और बिठाते हुए महुआ के रास्ते हाजीपुर जंक्शन आएगी। वहीं दूसरी बस हाजीपुर जंक्शन से यात्रियों को लेकर अनजान पीर चौक होते हुए लालगंज मौना गोरौल भगवानपुर होते हुए पुनः हाजीपुर वापस आएगी। दोनों बसों में हथियार बंद पुलिसकर्मी भी मौजूद होंगे ताकि यात्रियों को किसी प्रकार का कोई भय भी ना हो साथ ही लगभग पूरे जिले के मुख्य मार्ग की पेट्रोलिंग भी हो जाए। फिलहाल वैशाली पुलिस द्वारा प्रयोग के तौर पर नि:शुल्क रात्रि बस सेवा को त्योहारों के लिए शुरू किया गया है। आगे इसकी उपयोगिता को देखते हुए इस सेवा को स्थाई तौर पर किया जा सकता है।
वैशाली पुलिस द्वारा की गई इस पहल को लोगों ने काफी सराहा है। पुलिस की इस मुहिम से न सिर्फ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग भी बढ़ेगा।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More