पॉलिटिक्स

सीएम फेस नीतीश कुमार ही होंगे, जनता दल यू की बैठक में हुआ फैसला

Bharat varta desk

जदयू के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में शनिवार को नई प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई. इसमें 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए के लिए 225 सीटों पर जीत का टारगेट रखा गया. साथ ही यह भी प्रस्ताव पास हो गया कि सीएम पद का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे. वहीं, जेडीयू के भीतर अशोक चौधरी को महासचिव बनाने पर सवाल उठाए गए.बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया है कि संगत-पंगत नाम से कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसमें घटक दल के नेता आपस में मिलेंगे और विपक्ष के द्वारा लगाया गया आरोपी का जवाब देंगे.कार्यकारिणी की बैठक में एक बड़ा फैसला यह भी लिया गया है कि घटक दल के नेता राज्य स्तर पर प्रखंड स्तर पर मिलते रहेंगे और आपस में गलतफहमी को दूर करते रहेंगे. ऐसा इसलिए कि किसी तरह की गलतफहमी संगठन के अंदर और घटक दल के अंदर न हो.
आज की बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के शामिल नहीं होने पर डॉ संजीव ने बताया कि व्यक्तिगत कारणों से ललन सिंह आज की बैठक में शामिल नहीं हुए हैं. पार्टी में कोई भी मतभेद नहीं है. सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है.

सबसे अंत में सीएम नीतीश ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के साथ ही जेडीयू चुनाव लड़ेगी. इसके साथ ही उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 12 लाख लोगों को और नौकरी देंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि 7 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी दी जा चुकी है. सीएम ने कहा, राज्य सरकार के कामों को अंतिम जनता तक ले जाएं बताएं कि हमारे राज्य में क्या-क्या काम हुआ है. मुख्यमंत्री ने देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को धन्यवाद दिया कि उन्होंने विशेष तौर पर सहायता दिया है. उन्होंने कहा कि हम केंद्र से चाहते हैं हमें और भी सहायता मिले.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

3 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

4 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

4 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

4 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

5 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

5 days ago