Categories: Uncategorised

सड़क दुर्घटना से बचने के उपाय, नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय द्वारा जनहित में जारी

नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय द्वारा जनहित में जारी:

बिहार में सड़क दुर्घटनांए काफी संख्या में होती हैं। नई-नई सड़कों के निर्माण एवं गाडि़यों की बढ़ती संख्या से भी दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं क्योंकि ऐसा देखा गया है कि हम सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करते। थोड़ी सावधानी बरत कर एवं सजग होकर हम इन दुर्घटना को रोक सकते:-

सड़क दुर्घटनाओं के कारण:-

• सड़कों की खराब अवस्था

• सुरक्षा नियमों की अवहेलना

• वाहन चलाते वक्त मोबाइल फोन का प्रयोग

• मद्यपान कर वाहन चलाना

• ओवरलोडिंग (गाड़ियों में आवश्यकता से अधिक लोगों को बैठाना)

• वाहन चलाते वक्त हड़बड़ी/जल्दबाजी में रहना

• बेतरतीब गाड़ी चलाना

• दो पहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग न करना।

• सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए निम्नलिखित नियमों का पालन करें

• सड़क पार करते समय पहले दायें, फिर बायें फिर दायें देख कर ही सड़क पार करें।

• जेब्रा लाइन से ही सड़क पार करें।

• सड़क पर चलते समय या सड़क पार करते समय कान में इयरफोन लगा कर न चलें।

• वाहन हमेशा सड़क के बाँयी ओर और निर्धारित गति सीमा में चलायें।

• दुपहिया वाहन चालक और उनके पीछे बैठने वाली सवारी हमेशा हेलमेट पहन कर चलें।

• कार या अन्य चार पहिया वाहन या उससे बड़े वाहन चालक एवं यात्री हमेशा सीट बेल्ट बांध कर गाड़ी चलाएँ

• नशे की हालात में गाड़ी कभी न चलायें।

• ट्रैफिक के नियमों और संकेतों का पालन करें।

• गाड़ी दायें और बायें मुड़ते समय, गाड़ी रोकते समय और गाड़ी धीमी करते समय संकेत अवश्य दें।

• किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत प्राथमिक उपचार दे और उसे तुरंत किसी नजदीकी चिकित्सालय में ले जायें। नये कानून के अनुसार घायल का इलाज सबसे पहले करें इसमें पुलिस की प्रतीक्षा करने की कोई कानूनी बाध्यता नहीं है।

• वाहन सवार एवं पैदल यात्री एम्बुलेंस के जाने के लिए रास्ता छोड़ दें।

• किसी भी गाड़ी से उतरते समय गाड़ी को किनारे कर के हमेशा बाँयी तरफ से ही उतरें।

• दरवाजे खोलते समय सावधानी बरतें।

• सड़क के बायी ओर चलें एवं सभी सड़क चिन्हों का अनुपालन करें।

• सड़क का चैराहा/तिराहा आने के पूर्व वाहन की गति धीमी कर लें एवं उसे पार करने के पूर्व दाहिने और बायें देखें एवं सावधानी बरतें।

• गाड़ी चलाते समय सेल्फी न लें इससे दुर्घटना हो सकती है।

• गाड़ी चलाते समय शांत दिमाग से एवं धैर्यपूर्वक चलायें।

• रेल फाटक पार करते समय रेलवे लाइन के दोनों ओर देख कर ही ध्यान से पार करें।

DG अरविन्द पाण्डेय की ओर से आप सभी को शुभकामनाएं !

बिहार नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय इस पोस्ट पर अपने विचार अवश्य लिखें। और पोस्ट को शेयर भी करें।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago