शिक्षा मंच

नोट्रडेम स्कूल में राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, मिथिलेश तिवारी ने किया उद्घाटन

Bharat Varta Desk: बिहार की राजधानी पटना के नोट्रेडम स्कूल में राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया। दरअसल, केंद्र सरकार के न्यू इंडिया अभियान के तहत युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लक्ष्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें छात्राओं ने भरपूर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर मॉक पार्लियामेंट का भी संचालन किया गया जिसमें लोकसभा अध्यक्ष के रूप में समृद्धि नामक छात्रा ने बेहतर भूमिका का निर्वहन किया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी भाषण शैली से सबको अचंभित किया। अंजलि, आर्या मिश्रा ,अदिति और अरिया ऋषि को श्रेष्ठ वक्ता के रूप में मुख्य अतिथि मिथिलेश तिवारी ने पुरस्कृत किया।

पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा-स्कूल, शिक्षक और छात्रों का कोई शानी नहीं

शिक्षक और छात्राओं को संबोधित करते हुए मिथिलेश तिवारी ने कहा कि नोट्रडेम स्कूल की छात्राएं प्रतिभा की धनी है। यह स्कूल प्रतिभाशाली पीढ़ी को गढ़ने का काम कर रहा है। छात्राओं को पढ़ाई में अव्वल बनाने के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभाशाली बनाने में स्कूल और यहां के शिक्षकों का कोई शानी नहीं है।
स्कूल की प्रिंसिपल मेरी नेहा और ज्योतिषा ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षिका प्रिया, पुष्पा और शिप्रा की टीम की भूमिका रही।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

6 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 week ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago