
गोपालगंज : गोपालगंज जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग बिहार के संजू के तत्वावधान में आयोजित थावे महोत्सव 2022 में बिहार की सुप्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने अनेक पारंपरिक और भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति करके महोत्सव में शामिल सभी श्रोताओं के दिल को जीत लिया। प्रथम पूज्य देव भगवान श्री गणेश को सबसे पहले याद करते हुए लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत ने देवी माता की स्तुति करते हुए अनेक शानदार गीत पेश किए। झुलेली झुलनवा माई के, जगदंबा घर में दियारा बार आईने हे, लाली चुनरिया शोभे हो शोभे लाली टिकुलिया जैसे गीतों पर श्रोता झूमते रहे। कार्यक्रम में राजन कुमार ने कैसियो पर, भोला कुमार ने नाल पर, मनोज कुमार ने पैड पर लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत के साथ संगत किया। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत को गोपालगंज जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया।
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More