
Bharat. Varta desk:
आज देश के एक लोकसभा और 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। बिहार के लोगों का ध्यान मुजफ्फरपुर जिले के बोचाहा विधानसभा और
पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोक सभा सीट पर खासतौर से लगा हुआ है। आसनसोल सीट पर बिहारी नेता और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी से चुनाव लड़ रहे हैं।
इन 2 सीटों के अलावे पश्चिम बंगाल के बालीगंज, महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर विधान सभा सीट और छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधान सभा सीट पर भी मतदान हो रहा है।
सबसे रोचक मुकाबला आसनसोल सीट पर ममता बनर्जी की पार्टी के शत्रुघ्न सिन्हा और भाजपा के अग्निमित्रा पाल से है।
बिहार के बोचहा सीट पर कुल उम्मीदवारों में से तीन महिला और 10 पुरुष हैं। बीजेपी ने बेबी कुमारी को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अमर पासवान को मैदान में उतारा है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने गीता कुमारी को मैदान में उतारा है।
सीट पर उपचुनाव विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के कारण हो रहा है। सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। करीब 2.90 लाख मतदाता 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More