
मुज्जफरपुर : राज्य में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। मुज्जफरपुर जिले में भी कोरोना संक्रमण की स्थिति काफी चिंताजनक है। इसके मद्देनजर भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय पदाधिकारी व पूर्व प्रदेश प्रवक्ता शशि रंजन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर मांग किया है कि मुज्जफरपुर के मनियारी के सरकारी अस्पताल, जहां जगह भी है और बेड भी है, जो लंबे समय से बंद है, इसका इस्तेमाल कोरोना काल में इलाज के लिए किया जाना चाहिए।
शशि रंजन ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में कहा है कि अगर मनियारी सरकारी अस्पताल सुचारू रूप से चालू किया जाएगा तो इस कोरोना काल मे आसपास के 14 पंचायत के लोगों को लाभ मिल सकेगा। अगर अस्पताल शुरू होता है तो मनियारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अफरोज़ जी अपने गैरेज पर उपयोगी ऑक्सीजन सिलिंडर इस आपदा के समय में देने के लिए तैयार हैं। इस अस्पताल के शुरू होने से जनता, प्रशासन एवं अन्य लोगों को भी काफी सहूलियत मिलेगी।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More