साहित्य संसार

उठ जाग मुसाफिर भोर भई, रेलवे अधिकारी दिलीप कुमार का कॉलम

अप्प दीपो भव-2

दिलीप कुमार
(कवि, मोटिवेशनल स्पीकर तथा भारतीय रेल के वरिष्ठ अधिकारी
)

सुबह सूरज के उगने से पहले प्रकृति चैतन्य हो जाती है। पक्षियों का कलरव गान वातावरण को गुंजित कर देता है। इस समय मंद गति से चलने वाली हवा अमृततुल्य लगती है और शरीर के विकास के लिए संजीवनी बूटी जैसा काम करती है। नींद से जागने का यही सबसे सही समय होता है।
चाहे कोई भी मौसम हो, मेरी मां सूर्योदय के ठीक पहले की इसी बेला में जागती थी और बिस्तर छोड़ने से पहले बड़े ही प्यार से यह भजन गाती थी-
उठ जाग मुसाफिर भोर भई, अब रैन कहाँ जो सोवत है
जो जागत है सो पावत है, जो सोवत है वो खोवत है
वस्तुतः माँ इस भजन को गाकर ही हम भाई-बहनों को जगाना चाहती और हम रजाई में दुबके सोने का नाटक करते रहते। लेकिन मां तो मां होती है। प्रथम प्रयास में हम यदि नहीं जागते तो चंद मिनटों के बाद पुनः प्रयास करती और फिर अपने प्रयास में सफल होती।
भारतीय मनीषी परंपरा में वर्णित दिन के आठ पहरों में दूसरे पहर यानी सुबह तीन से छः बजे के समय को जागने के लिए सबसे बेहतर समय माना गया है। इस पहर में जागने से व्यक्ति की सकरात्मक सोच और आत्मबल में वृद्धि होती है।
ब्रह्म मुहूर्त में जागने वाले लोगों के पास दिन की सही शुरुआत करने का अपेक्षाकृत अधिक समय होता है और जीवन की दौड़ में वह दूसरों की तुलना में थोड़ा आगे रहते हैं। पठन-पाठन और ध्यान-योग के लिए भी यह सर्वोत्तम समय होता है। सुबह की नई ऊर्जा से परिपूर्ण और शांत वातावरण में हम पूरे दिन का बेहतर कार्यक्रम बना सकने में सक्षम होते हैं।
वैसे बृहद् अर्थों में जब जागो, तभी सवेरा की बात भी सही है। लेकिन यह बात उन लोगों के लिए है जो आलस्य के प्रमाद में होते हैं। देरी होने पर भी वह हताश ना हों, इसलिए उन्हें प्रेरित करते हुए इस लोकोक्ति का प्रयोग किया जाता है। लेकिन बुद्धिमान मनुष्य देर करें ही क्यों ? हम-आप सभी जानते हैं कि आलस्य ही शरीर का सबसे बड़ा शत्रु है। इसलिए आलस्य का त्याग कीजिए और सुबह सूरज के उगने से पहले जाग जाइए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

7 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 week ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago