स्वास्थ्य

ABVP का मिशन आरोग्य रक्षक, बस्तियों में स्वास्थ्य सर्वे करने जा रहे कार्यकर्ता

पटना : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता मिशन आरोग्य रक्षक अभियान के तहत बस्तियों एवं ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। परिषद द्वारा कोरोना महामारी से लोगों को सुरक्षित करने व जागरुकता फैलाने हेतु मिशन आरोग्य रक्षक का शुरुआत 01 जून से किया गया है। अभियान के दूसरे दिन परिषद के पटना इकाई के कार्यकर्ताओं की टोली शहर के सैदपुर, कंकड़बाग, गर्दनीबाग, राजवंशी नगर, पटना सिटी सहित कई बस्तियों में पहुंची। हर टोली में 5 कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। सभी कार्यकर्ता पीपीई किट पहनकर सुरक्षित तरीके से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्वास्थ्य सर्वे करने जा रहे हैं। इस दौरान अभियान के दूसरे दिन भी बुधवार को एक टोली में परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास स्वास्थ्य सर्वे करने निकले।

वैक्सिनेशन के लिए जागरूकता भी

‘मिशन आरोग्य रक्षक’ अभियान दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा बस्ती में रहने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग किया जा रहा और ऑक्सिमिटर से ऑक्सीजन लेवल भी जांच किया जा रहा है। कार्यकर्ता लोगों को कोरोना सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता संदेश दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को कोरोना वैक्सीन लेने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान में शामिल एक कार्यकर्ता ने बताया कि कुछ नेताओं के भ्रामक बयान की वजह से स्लम बस्तियों और ग्रामीण इलाके के लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। हम लोग बस्तियों व ग्रामीण इलाकों में जाकर वैक्सिनेशन के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं और जागरूक कर रहे हैं।

सभी जिलों में चल रहा अभियान

राजधानी पटना के अलावा अन्य सभी जिलों में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आरोग्य रक्षक बन गांव-गांव स्वास्थ्य सर्वे करने जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं का नारा है – “गांव-गांव जाएंगे, कोरोना मुक्त बनाएंगे”। बुधवार को परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा भागलपुर जिले के नवगछिया, भागलपुर, बिहपुर इकाई में आरोग्य रक्षक अभियान के तहत कुल 750 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग व ऑक्सीजन लेवल की जांच की गई। साथ ही वैक्सिनेशन हेतु लोगों को जागरूक भी किया गया। मुज्जफरपुर, दरभंगा, सासाराम व अन्य जिलों में भी कार्यकर्ता अभियान को सफल बनाने हेतु सक्रिय दिखे। ग्रामीण इलाकों में पीपीई किट पहन स्वास्थ्य सर्वे करने और जागरूकता फैलाने जा रही आरोग्य रक्षक टोली के प्रयासों को स्थानीय लोग सराहना भी कर रहे हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

3 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

5 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

6 days ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

1 week ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

1 week ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

1 week ago