पॉलिटिक्स

PK का दावा, बंगाल में डबल डिजिट पार नहीं कर पाएगी BJP, विजयवर्गीय का जवाब- देश को एक चुनाव रणनीतिकार खोना पड़ेगा

News N Live Desk: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल एकदम गर्म है। पार्टियों में घमासान मची हुई है। इस बार मुख्य मुकाबला 10 साल से बंगाल की सत्ता पर काबिज टीएमसी और भाजपा के बीच है। अब तृणमूल कांग्रेस के लिए रणनीति बना रहे प्रशांत किशोर का बड़ा बयान आया है। प्रशांत किशोर का कहना है कि टीवी चैनल वाले भाजपा का कितना भी माहौल दिखाए, लेकिन भाजपा यहां डबल डिजिट यानी दहाई का अंक पार नहीं कर पाएगी। प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है कि यदि भाजपा ने इससे अच्छा प्रदर्शन किया तो वे चुनावी रणनीति बनाना छोड़ देंगे। उन्होंने लिखा है कि लोग उनके इस ट्वीट को संभाल कर रखें, यदि भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया तो वे ट्विटर ही छोड़ देंगे।

प्रशांत किशोर के इस दावे पर जवाब देने में भाजपा ने देर नहीं लगाई। पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि ममता बनर्जी ने अभी ट्रेलर देखा है, पूरी फिल्म अभी का बाकी है। इस बार बंगाल में भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने प्रशांत किशोर को करारा जवाब देते हुए कहा है कि भाजपा की बंगाल में जो सुनामी चल रही हैं, सरकार बनने के बाद इस देश को एक चुनाव रणनीतिकार खोना पड़ेगा।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago