पॉलिटिक्स

ममता बनर्जी की विदाई तय : संजय मयूख

News N Live Desk: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, मीडिया सह प्रभारी व बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय मयूख ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बंगाल से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विदाई तय है। बंगाल के लोगों में बदलाव की बड़ी तड़प दिख रही है। गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों बंगाल के दौरे पर हैं, उनके साथ संजय मयूख भी हैं।

भाजपा प्रवक्ता संजय मयूख ने सोमवार को कोलकाता से न्यूज एन लाइव के साथ बातचीत में बताया कि पिछले दो दिनों के गृह मंत्री के दौरे में उन्होंने पाया कि बंगाल के लोग हर हाल में बदलाव चाहते हैं। ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचार, अनाचार, परिवारवाद, विकास विरोधी सोंच से जनता ऊब गई है। विकास की दौड़ में बंगाल आगे बढ़े, इसलिए लोग खुलकर भाजपा के साथ हो रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हुए हमले से भी लोगों में गुस्सा देखा गया। गृह मंत्री के सभा में लोगों की जैसी भीड़ उमड़ी वह बहुत कुछ बता गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बंगाल के लोगों में बहुत ही लोकप्रिय हैं। अब लोग ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वाले है। विधानसभा चुनाव में खुद ममता बनर्जी हारेगी। उनके सारे विधायक एक-एक कर चुनाव के पहले भाजपा में आ जाएंगे।

संजय मयूख ने बताया कि आज कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन कर रहे हैं। शाम को गृह मंत्री दिल्ली लौटेंगे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

4 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

6 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

6 days ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

1 week ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

1 week ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

1 week ago