
पटना। पटना नगर निगम की स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा राजकीय महिला महाविद्यालय, गुलजारबाग, पटना के प्रांगण में स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 में पटनावासियों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम पटना नगर निगम के नगर आयुक्त यशपाल मीना के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं के बीच स्वच्छता जागरूकता गीत एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, महाविद्यालय की प्राचार्या श्रुति तेतरवे, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ. नीतू कुमारी नवगीत तथा गायक राजेश केशरी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर स्वच्छता पर आधारित जागरूकता गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षकों ने खूब सराहा। गीतों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में छात्राओं का उत्साह और जागरूकता देखने लायक था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर सीता साहू ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 में बेहतर रैंक प्राप्त करने के लिए आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से अपने आसपास स्वच्छता का संदेश फैलाने का आह्वान किया।
प्राचार्या श्रुति तेतरवे ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया तथा स्वच्छ और सुंदर पटना बनाने का संकल्प दिलाया गया।
Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More
Bharat varta Desk बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का… Read More
Bharat varta Desk बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर से… Read More
Bharat varta Desk पटना, विशेष संवाददाता बिहार सरकार ने गुरुवार की रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… Read More
Bharat Varta Desk झारखंड में राज्यसभा चुनाव में मतगणना पूरी होने के बाद एनडीए समर्थित… Read More
Bharat varta Desk विधि संवाददाता, पटना। बिहार सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भारत सरकार के अतिरिक्त… Read More