
NewsNLive Desk: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम में एनडीए को बहुमत मिलने से भाजपा और जदयू दोनों दल के नेता व कार्यकर्ता उत्साहित हैं। लेकिन इस उत्साह के बीच यह चर्चा सभी को कन्फ्यूज्ड कर रहा है कि सीटों की संख्या के आधार पर इस बार मुख्यमंत्री भाजपा का हो सकता है, क्योंकि एनडीए में 74 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। वहीं एक चर्चा यह भी है कि नीतीश कुमार स्वयं नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री बनने से इनकार कर सकते हैं, क्योंकि उनकी पार्टी जदयू को भाजपा से कम सीट मिला है। ऐसी चर्चा इसलिए भी है क्योंकि समय-समय पर मुख्यमंत्री अपने फैसलों से लोगों को चौकाते रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी तक खुद मीडिया के सामने नहीं आये हैं इसलिए कयासों का बाजार गर्म है।
NewsNLive के इस चर्चा की हकीकत को जानना व समझना चाहा तो यह स्पष्ट हो गया कि सारी चर्चा अफवाह है। भाजपा के विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पास ऐसी कोई चर्चा ही नहीं है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ने तो नीतीश कुमार के नाम पर तो पहले ही हरी झण्डी दे रखी है। मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार ही बनेंगे, कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं है। यह भाजपा के शीर्ष नेताओं के द्वारा पूर्व में किये गए दावों का शाख का भी सवाल है।
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी मीडिया में कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे।
वहीं, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी और प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने भी कहा है कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे। सारे कयासों पर जल्द ही विराम लगेगा।
भाजपा एवं जदयू दोनों पार्टियों के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगें। सही समय पर कयासों पर विराम लगेगा।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र आज शाम 6:00 बजे पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। चर्चा है कि प्रधानमंत्री खुद ही अपने संबोधन के दौरान इन कयासों पर विराम लगाएंगे। इससे बड़ा संदेश भी जाएगा।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More