पॉलिटिक्स

बम्पर वोटों से जीते कई बाहुबली

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में कई बाहुबली चुनाव जीत गए। हैरत की बात है कि लोगों ने बम्पर वोटों से विजयी बनाया है।

मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह पांचवीं बार चुनाव जीते हैं। उन्होंने अपने जदयू के के राजीव लोचन को 35 हजार से अधिक वोटों को हराया है।

दानापुर से रीतलाल यादव पहली बार विधायक बने हैं। वे इससे पहले वे एमएलसी भी निर्वाचित हुए थे। रीतलाल को आशा सिन्हा ने 50 हजार से अधिक वोटों से हराया है।

गया के बेलागंज सीट से राजद के बाहुबली सुरेंद्र यादव ने जदयू के अभय कुशवाहा को 23 हजार से अधिक वोटों से हराया है।

बाहुबली सतीश पांडेय के छोटे भाई अमरेंद्र पांडेय दूसरी बार भी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने गोपालगंज के कुचायकोट सीट से कांग्रेस के पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडेय को 17 हजार से अधिक वोटों से हराया है।

लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट से एक और बाहुबली प्रहलाद यादव ने राजद उम्मीदवार के रूप में एनडीए उम्मीदवार रामानंद मंडल को 9 हजार से अधिक वोटों से हराया है।

महनार से पूर्व सांसद रामा सिंह की पत्नी बीणा देवी भी राजद के टिकट पर चुनाव जीती हैं। कई विधानसभा क्षेत्रों से दागी उम्मीदवार या किसी बाहुबली नेता के परिजन चुन कर विधायक निर्वाचित हो कर आये हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

2 days ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

3 days ago

भाजपा के चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने के मायने

Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More

4 days ago

कर्नाटक CM सिद्दारमैया का इस्तीफा, डी शिव कुमार बन सकते सीएम

Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More

4 days ago

केरल के पूर्व सीएम के घर पर ईडी की रेड

Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More

5 days ago