
Oplus_131072
Bharat varta desk
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) का एक DSP अजय प्रताप सिंह को सीबीआई ने 20 लख रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया है। पूर्व JDU MLC मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव ने NIA-CBI टीम को DSP अजय प्रताप सिंह द्वारा रिश्वत मांगे जाने की जनकारी दी थी। डीएसपी के साथ उसके साले और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। राजधानी के पाटलिपुत्रा इलाके में NIA का ब्रांच ऑफिस है।
रात इस मामले में CBI की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इसके अनुसार एक मामले की जांच के दौरान NIA के अधिकारियों के सामने रमैया कंस्ट्रक्शन के मालिक रॉकी यादव ने DSP अजय प्रताप सिंह के ऊपर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया था। वो NIA में दर्ज एक केस के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर (IO) थे। इसके बाद ही आरोप की जांच शुरू हो गई। CBI के साथ मिलकर डीएसपी को ट्रैप करने के लिए जाल बिछाया गया।
पटना ऑफिस में जिस वक्त अजय प्रताप सिंह दो एजेंटों से 20 लाख रुपए ले रहे थे, उसी समय CBI और NIA के अधिकारियों ने वहां छापेमारी कर दी। मौके से तीनों को गिरफ्तार किया। कैश रुपए जब्त किए। दरअसल, कुछ दिनों पहले रॉकी यादव की कंपनी और उसके ठिकानों पर NIA ने छापेमारी की थी। उस दौरान उसके ठिकानों से डेढ़ करोड़ से अधिक कैश बरामद हुई थी। उस केस के IO अजय प्रताप सिंह थे। इस मामले में वो अपने एजेंट के माध्यम से रिश्वत ले रहे थे।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More