
पटना। पटना नगर निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के प्रचार-प्रसार को लेकर चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान, पटना में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर आयुक्त यशपाल मीना के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. राणा सिंह, प्रो. सुनील सिंह, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ. नीतू कुमारी नवगीत एवं गायक राजेश कुमार केसरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर प्रो. डॉ. राणा सिंह ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पटना को देश के स्वच्छतम शहरों में शामिल करने के लिए सभी नागरिकों को आगे आना होगा। उन्होंने सभी से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रहीं बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ. नीतू कुमारी नवगीत, जिन्होंने स्वच्छता पर आधारित गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर सभागार में जोश भर दिया। उनकी प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे और तालियों से पूरा हॉल गूंज उठा।
संस्थान के छात्र-छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर परिसर और शहर को स्वच्छ रखने की अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना और पटना को स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना रहा।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More