
Report by : Dr. Rishikesh
मुंगेर, भारत वार्ता संवाददाता: जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के भ्रमण के दौरा बाढ़ पीड़ितों से मिलने कल्याणपुर गांव पहुंचे। वहां डॉ नितीश दुबे के नेतृत्व में हजारों लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह का आयोजन डॉ नीतीश दुबे ने किया था, जिसमें बाढ़ पीड़ितों की भीड़ उमड़ी। करीब 10 हजार से अधिक लोगों को खाना खिलाया गया।
ललन सिंह बोले, हर परिवार को 6 हजार
इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद ललन सिंह ने कहा कि प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से 6-6 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। हर परिवार को इसका लाभ लेना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पीड़ित परिवार छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे राहत कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने भव्य समारोह के आयोजन के लिए डॉ नीतीश दुबे की तारीफ की।
बाढ़ पीड़ितों को नहीं होने देंगे कोई परेशानी: डॉ नीतिश दुबे
इस मौके पर डॉ नितीश दुबे ने कहा कि सरकार के अलावे वे ग्रामीणों के सहयोग से राहत शिविर चला रहे हैं। यह व्यवस्था की गई है कि कोई भी बाढ़ पीड़ित परिवार भूखा नहीं रहे, उसे किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो। इसके लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जिस पर संपर्क कर किसी भी तरह की मदद कोई ले सकता है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More