
Bharat Varta desk: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर शिकंजा कस दिया है। नक्सल प्रभावित लखीसराय केपीरी बाजार थाना क्षेत्र के बंगाली बांध में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस के दावे को यदि माने तो
नक्सली एरिया कमांडर बालेश्वर कोड़ा के दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई है। जंगल में दस्ते की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने धावा बोला। कई राउंड फायरिंग हुई। नक्सली भाग खड़े हुए। पुलिस को घटनास्थल पर खून के धब्बे, राइफल और कई गोलियां मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस दावा कर रही है कि एनकाउंटर में नक्सली मारे गए हैं जिनकी लाशें उनके साथी उठा ले गए हैं। मंगलवार की रात हुई घटना के बाद सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन इस इलाके में लगातार जारी है। जमुई के एसपी ने भी एनकाउंटर की पुष्टि की है।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More