स्वास्थ्य

DETOLL ने रैपर पर तस्वीर लगा पटना के समाजसेवी मुकेश हिसारिया को दिया सम्मान

Bharat Varta Desk : पटना के जाने-माने समाजसेवी मुकेश हिसारिया को उनके अद्भुत समाज सेवाओं, विशेषकर कोरोना काल में लोगों का अंतिम संस्कार कराने, रक्त आपूर्त्ति एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्यों हेतु डिटॉल ने ‘हमारे रक्षाकर्त्ता’ (Our Protectors) कहकर सम्मानित किया है। डिटॉल ने हैंड वॉश लिक्विड के रैपर पर तस्वीर लगा उन्हें सम्मान दिया है। डिटॉल के द्वारा उन्हें सम्मान प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया है।

बता दें कि मुकेश हिसारिया ने कोरोना काल में लोगों की सेवा कर उत्कृष्ट मानवता का परिचय दिया है। उन्होंने कोरोना काल में सैकड़ों लोगों के लिए अंतिम संस्कार की व्यवस्था किया। मुकेश मां वैष्णो देवी सेवा समिति संस्था से जुड़े हुए हैं। मां वैष्णव देवी सेवा समिति वैसे लोगों की मदद कर रही है जिनके पास इस कोरोना काल में अंतिम संस्कार के लिए या तो पैसे नहीं हैं या कंधा देने वाले चार लोग भी नहीं हैं। संस्था के द्वारा इस कोरोना काल में कई ऐसे लोगों का भी अंतिम संस्कार कराया गया जिनके शव का अंतिम संस्कार करने के लिए या तो कोई परिजन उपस्थित नहीं थे या परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया। संस्था द्वारा वर्षों से पटना में ‘मुक्ति रथ’ नाम से शव वाहन की भी सेवा दी जा रही है। कोरोना काल के इस दुर्जय परिस्थिति में भी मुकेश हिसारिया ने लोगों की हरसंभव मदद करने का प्रयास किया। वे 24 घण्टे लोगों की सेवा में तत्पर रहे।

मुकेश हिसारिया पिछले कई वर्षों से रक्तदान मुहिम चला रहे हैं। उन्होंने अपने प्रयासों से अब तक 50,000 से अधिक लोगों को रक्त उपलब्ध कराया है। उन्हें “ब्लड मैन” के भी नाम से जाना जाता है। रक्तदान के क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए अमिताभ बच्चन ने केबीसी शो में आमंत्रित कर सम्मानित किया था। अभिनेता शाहरुख खान ने भी उन्हें एक शो में आमंत्रित कर सम्मानित किया था। मुकेश थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए भी कार्य कर रहे हैं। बता दें कि मां वैष्णव देवी सेवा समिति के द्वारा पटना के दरियापुर में संस्था की अपनी जमीन पर समाज को समर्पित नॉन-कॉमर्शियल ब्लड बैंक का निर्माण हो रहा है। ब्लड बैंक अगले कुछ महीने में ही शुरू किया जाना निर्धारित है। 2009 से इनकी संस्था ने पिछले 11 साल में 486 सामूहिक विवाह करवाये हैं।

Advertisement
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago