Uncategorised

कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास से लिखी जाती है सफलता की कहानी: दिलीप कुमार

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार उद्यमी संघ द्वारा नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें जीवन में आने वाली चुनौतियां से निपटने के लिए तैयार रहने हेतु प्रेरित करने के लिए एक विशेष मोटिवेशनल सेशन का आयोजन किया गया जिसमें बिहार सरकार, उद्योग विभाग के विशेष सचिव और मोटिवेशनल वक्ता दिलीप कुमार ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए रास्तों को अंगीकार करने की आवश्यकता होती है। सफलता के लिए सतत प्रयास और नियमित अभ्यास की आवश्यकता होती है। अच्छी योजना बनाकर हम सफलता रूपी इमारत की अच्छी नींव तैयार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने वालों के आलोचक हजारों होते हैं। नए प्रयास करने वाले और नवाचारों का उपहास उड़ाने वालों की संख्या अनंत होती है। हमारे मित्र, परिजन और मोहल्ले के लोग भी नया प्रयास करते समय हमारा मजाक उड़ाने से बाज नहीं आते हैं। बाद में सफलता प्राप्त होने पर इन्हीं प्रयासों और विचारों को दृष्टांत के रूप में पेश किया जाता है। लोगों की आलोचना और उपहास की परवाह के बिना जो पूरे जुनून के साथ प्रयास करता रहता है, अंत में सफल होता है। सफलता की कहानी 1 दिन में नहीं लिखी जाती। हजारों दिन के मेहनत से, हिम्मत से और खून-पसीना एक करने से वह प्लॉट तैयार होता है जिसमें सफलता की कहानी होती है। शिखर पर बैठे लोगों को देखकर लोग उदाहरण दिया करते हैं। लेकिन शिखर पर पहुंचने की प्रक्रिया अत्यंत जटिल होती है। उन जटिलताओं को कोई नहीं देखता। लेकिन जो सफल होते हैं वह चुनौतियों को पार करके ही सफल होते हैं। लहरों के डर से जो किनारे में बैठे रह जाते हैं, वह कभी भी नदी पार नहीं कर पाते। जिन्हें फिसलने से डर लगता है, वह पर्वत पर कैसे चढ़ पाएंगे। इसलिए अपने डर पर जीत जरूरी है। जहां से डर समाप्त होता है, जीत की कहानी का लेखन वहीं से प्रारंभ हो जाता है। दिलीप कुमार ने कहा कि संघर्ष और सफलता की यात्रा में तनाव के क्षण भी आते हैं। सकारात्मक सोच और अटूट विश्वास के बल पर हम नकारात्मकता को पराजित कर सकते हैं।
मोटिवेशनल सत्र के प्रारंभ में बिहार उद्यमी संघ के महासचिव अभिषेक सिंह ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में समय अनमोल है। समय की पहचान करके जिसने सही फैसला लिया,समय ने उसका साथ दिया। कार्यक्रम में विक्रमशिला ग्रामोद्योग की नैना उपाध्याय, मिथिलेश्वर, अंकित सहित अनेक लोगों ने जीवन में तनाव से निपटने के तरीकों पर प्रश्न पूछे और मुख्य वक्ता के साथ संवाद किया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

14 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

2 days ago

झारखंड इंटर बोर्ड में लड़कियों ने बाजी मारी

Bharat varta Desk झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 6 मई 2026 को इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा… Read More

3 days ago

स्टालिन हारे

Bharat varta Desk सनातन और हिंदू धर्म के बारे में अमर्यादित बोल के कारण विवादों… Read More

5 days ago