शिक्षा मंच

गोरखपुर विश्वविद्यालय के पुराने छात्र सम्मेलन में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह….


Bharat varta desk:दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रथम पुरातन छात्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यादों में जीवन के सुनहरे पलों को संजोने की ताकत होती है। पुरातन छात्र सम्मेलन ऐसी यादों को साझा करने का उपयुक्त मंच होता है। राजनाथ विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनियां में एक ऐसा शहर है जहां की छात्र संघ के नाम पर एक चौराहा है। उन्होंने इस विश्वविद्यालय से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को साझा किया और बताया कि उन्होंने किस तरह प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सभा को अकेले बाधित किया था।
लेकिन छात्र जीवन में उन्होंने अपने तीखे तेवर का कभी बेजा इस्तेमाल नहीं किया।
उनके संबोधन के बाद कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने उन्हें डिस्टिंग्विश अवार्ड से सम्मानित किया। साथ ही राजनाथ सिंह के नाम पर विज्ञान संकाय के टॉपर व प्रो. देवेंद्र शर्मा की याद में भौतिक विज्ञान के स्नातकोत्तर टॉपर को गोल्ड मेडल देने की घोषणा की।

इससे पूर्व इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सलिल कुमार राय, उमेश चन्द्र शर्मा, सांसद जगदम्बिका पाल और दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केएन सिंह ने भी बतौर पुरातन छात्र विश्वविद्यालय से जुड़े अपने संस्मरणों को साझा किया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

7 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago