बड़ी खबर

जनरल मनोज पांडे भारत के नए आर्मी चीफ


Bharat varta desk: मनोज पांडे ने आज भारतीय सेना प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने एमएम नरवणे की जगह ली। खास बात यह है कि जनरल मनोज पांडे कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी हैं, जो सेना प्रमुख के पद पर पहुंचे हैं।
जनरल मनोज पांडे इससे पहले ईस्टर्न कमांड के कमांडिंग ऑफिसर रह चुके हैं और अंडमान एंड निकोबार कमांड के कमांडर इन चीफ का पद भी संभाल चुके हैं। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा जा चुका है। वे नागपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता डॉक्टर सीजी पांडे और मां ऑल इंडिया रेडियो की अनाउंसर रही प्रेमा हैं। उनकी पत्नी डॉक्टर अर्चना सल्पेकर है जो पेशे से दंत चिकित्सक हैं।
शुरुआती स्कूलिंग के बाद जनरल मनोज पांडे ने नेशनल डिफेंस अकेडमी ज्वाइन की। एनडीए के बाद उन्होंने इंडियन मिलिट्री एकेडमी जॉइन की और बतौर अफसर कमीशन लिया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

3 days ago

झारखंड इंटर बोर्ड में लड़कियों ने बाजी मारी

Bharat varta Desk झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 6 मई 2026 को इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा… Read More

3 days ago

स्टालिन हारे

Bharat varta Desk सनातन और हिंदू धर्म के बारे में अमर्यादित बोल के कारण विवादों… Read More

5 days ago