
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा से निलंबित विधान पार्षद टुन्ना जी पांडेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी करते दिख रहे हैं। दरअसल एक मीडिया को दिए बयान के वीडियो में विधान पार्षद टुन्ना जी पांडेय ने मुख्यमंत्री के चरित्र पर सवाल उठाते हुए बेहद ही आपत्तिजनक और अश्लील बातें कह दी। शब्द इतने आपत्तिजनक जिसका जिक्र नहीं किया जा सकता।
वीडियो वायरल, पुलिस ने नहीं लिया संज्ञान
राज्य के मुख्यमंत्री के खिलाफ कही गई आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन, इस वायरल वीडियो का अभी तक बिहार पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया है। राज्य के मुख्यमंत्री से सम्बंधित वीडियो पर अब तक न तो सिवान जिला की पुलिस ने संज्ञान लिया है और न ही राज्य पुलिस मुख्यालय में। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो पर बिहार पुलिस के साइबर सेल ने भी अभी तक संज्ञान नहीं लिया है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More