
हाजीपुर, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अपराधी ‘अनलॉक’ और ‘बेलगाम’ हो गए हैं। हाजीपुर में दिनदहाड़े बैंक लूट की घटना हुई है। हाजीपुर के जढुआ स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में गुरुवार की सुबह बैंक खुलते ही हथियार बंद अपराधियों ने धावा बोलकर लूटपाट की। इस दौरान लूटे गए रुपए का हिसाब लगाया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार लुटेरों ने 1 करोड़ 19 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। एचडीएफसी बैंक के जिस शाखा में लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है, वहां से थोड़ी दूर पर ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद मंत्री का आवास है, जिसके कारण यह पूरा इलाका वीवीआईपी जोन में आता है, इसके बाद भी लुटेरे ने बैंक लूट की घटना को अंजाम देने में कामयाब हो गए।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More