राज्य विशेष

पटना में बिना मास्क के चलने वाले लोगों पर धावा दल की सख्ती

पटना: कोरोना की दूसरी लहर को लेकर पटना जिला प्रशासन से सख्त हो गया है। बिना मास्क चलने वाले लोगों और कोविड-19 के दिशा निर्देशों के उल्लंघन करने वाले दुकानों-प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जा रही है। कोरोना संकट के बीच मास्क न पहनने की आदत लोगों पर भारी पड़ रही है। पटना जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए धावा दल की नजर लोगों पर है। धावा दल के द्वारा बिना मास्क के चलने वाले लोगों से 50 रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है। पूरे शहर में 14 धावा दल का गठन किया गया है। हर धावा दल में एक मजिस्ट्रेट, पुलिस और सिविल डिफेंस के स्वंयसेवकों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक लोगों को कर रहे जागरूक

धावा दल के द्वारा कोरोना वायरस के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए कोरोना सुरक्षा के नियमों का अनुशासन के साथ पालन करने का अपील भी किया जा रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में धावा दल के वाहन से सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक करते दिख रहे हैं। धावा दल की वाहनों पर बड़े अक्षरों में धावा लिखा गया है, जिससे आम लोगों को उनके बारे में जानकारी मिल सके।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

6 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 week ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago