
पटना ,भारत वार्ता संवाददाता: पूरे देश भर में कोरोना तबाही मचा रहा है .बिहार में भी कोरोना भयानक शक्ल अख्तियार कर चुका है. शनिवार को इसका नजारा देखने को मिला. पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी गई. शनिवार को रिकार्ड 3469 नए मरीज मिले हैं. जबकि 24 घंटे के भीतर आधा दर्जन मरीजों ने दम तोड़ दिया है.
शिव शंकर सिंह परिजात की पत्नी का निधन
भागलपुर मायागंज अस्पताल में अंग प्रदेश के जाने-माने लेखक और पूर्व सूचना जनसंपर्क उप निदेशक शिव शंकर की पत्नी की मौत कोरोना से हो गई है खुद परिजात भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं .वहीं दूसरी ओर भागलपुर के रहने वाले केंद्र में स्वास्थ्य राज्यमंत्री और बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे के निजी सहायक और सुरक्षाकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. जिसके बादअश्विनी चौबे ने अपने को घर में आइसोलेट कर लिया है. बता दें कि केंद्रीय मंत्री पूर्व में संक्रमित हो चुके हैं हालांकि इस बार उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. कोरोना की तबाही का मंजर सबसे अधिक पटना में देखने को मिल रहा है जहां शनिवार को सर्वाधिक 1431 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.
. सुरक्षा को लेकर भारी लापरवाही
संक्रमण के इतनी तेजी से फैलने के बाद भी राजधानी पटना से लेकर बिहार के जिलों में सुरक्षा को लेकर भारी लापरवाही देखी जा रही है. ज्यादातर लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं . सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंस के पालन में भी भारी कमी देखी जा रही है.
Bharat varta Desk जी कृष्णय्या हत्याकांड में बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद… Read More
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More