Uncategorised

पटना नगर स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा जेडी विमेंस कॉलेज में महिला दिवस सह स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गंदगी के खिलाफ जारी है जंग, स्वच्छता के हैं चार रंग

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : महिला दिवस के अवसर पर पटना नगर स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा जेडी विमेंस कॉलेज में महिला दिवस सह स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत केक काटकर की गई। पटना नगर निगम की जनसंपर्क अधिकारी श्वेता भास्कर ने सभी उपस्थित लोगों को क्यूआर कोड स्कैन कर स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेने के संबंध में जरूरी जानकारी दी। पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर और लोक गायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने गीत गाकर लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं यदि ठान लें तो असंभव को भी संभव कर सकती हैं। गंदगी के खिलाफ जंग में महिलाओं की विशेष भूमिका है। सूखा कचरा और गीला कचरा यदि घर पर ही अलग कर दिया जाए तो उनका डिस्पोजल बहुत आसान हो जाता है। पटना नगर निगम की ओर से अलग-अलग तरह के कचरा के लिए अलग-अलग रंग के डिस्पोजल बिन की व्यवस्था की गई है। उनका प्रयोग करना है और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी ओर से योगदान देना है। इस अवसर पर डॉ. श्री सुमन, डॉ. हिना रानी, डॉ. अमर कुमार पंत, अमित कुमार गिरी, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. वीणा अमृत, डॉ. मंजरी नाथ, श्वेत प्रीति, डॉ. अमित सिंह, पूनम, इबराना नाम, सुधा अम्बष्ठ, प्रीति, शिवानी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

19 hours ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

2 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

3 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

5 days ago