बड़ी खबर

एनटीपीसी के डीजीएम की गोली मारकर हत्या

Bharat varta Desk

ह अपराधियों ने हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत फतह में एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक गौरव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वे बिहार के नालंदा जिला के रहने वाले थे और वे उप महाप्रबंधक (डिस्पैच) के पद पर एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना में अपनी सेवा दे रहे थे।

झारखंड में तैनाती पिछले साल हुई थी। शनिवार सुबह हजारीबाग स्थित निजी आवास से कोयला खदान की ओर जाते समय कटकमदाग पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतह चौक के पास चापरहिया सवार कुमार गौरव को अपराधियों ने गोली मार दी। वह बिहार के नालंदा से पूर्व सांसद रामस्वरूप प्रसाद के सगे भतीजे थे। झारखंड की पोस्टिंग के पहले मध्य प्रदेश के सिंगरौली में थे। एनटीपीसी के अधिकारी संवर्ग में वह नेता के रूप में भी जाने जाते थे।

एकंगरसराय प्रखंड के ओप पंचायत के हासेपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामेश्वर प्रसाद सिंह के इकलौते पुत्र थे। घर में मां और पत्नी के अलावा 11 साल की एक बेटी है। सभी हजारीबाग में ही रहते थे। बाइक सवार अपराधियों ने जब उन्हें जिस तरह से गोली मारी, उससे साफ पता चलता है कि अपराधी उनकी हत्या के लिए पहले से रेकी कर रहे थे। 

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

9 hours ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

13 hours ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

1 day ago

कोचिंग सेंटर में आग, 15 बच्चों की मौत

Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More

2 days ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: योगमय हुआ देश, कोलकाता में पीएम मोदी, बोले- ‘लोगों को जोड़ना योग की ताकत’

Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More

4 days ago

BPSC की टॉपर बनी श्रद्धा पांडेय

Bharat varta Desk बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का… Read More

4 days ago