स्वास्थ्य

महावीर न्यास के सचिव सायण कुणाल ने किया महावीर आरोग्य संस्थान में डायलिसिस सुविधा का शुभारंभ

पटना। महावीर आरोग्य संस्थान ने गंभीर मरीजों की सुविधा के लिए 10 बेड वाले आईसीयू की सेवा बहाल कर दी है। साथ ही संस्थान में नौ बेड पर डायलिसिस की व्यवस्था भी शुरू की गई है। बुधवार को आईसीयू का उद्घाटन महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने किया।
कम खर्च में आईसीयू और डायलिसिस की सुविधा शुरू होने से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को काफी राहत मिलेगी। अब एक समय में नौ किडनी मरीज डायलिसिस की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
महावीर मंदिर द्वारा संचालित यह पहला अस्पताल है। इसके बाद कैंसर संस्थान की स्थापना की गई थी। महावीर आरोग्य संस्थान में एक ही छत के नीचे इलाज और जांच की सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, वह भी किफायती दरों पर।
फिलहाल संस्थान का संचालन मधुर मिलन बिल्डिंग से किया जा रहा है। पुराने भवन के निर्माण कार्य के चलते अस्पताल को अस्थायी रूप से यहां स्थानांतरित किया गया है, जहां ओपीडी और इंडोर की व्यवस्था है।
अस्पताल में विभिन्न विभागों के 47 विशेषज्ञ डॉक्टर और 140 प्रशिक्षित स्टाफ कार्यरत हैं। यहां सीटी स्कैन, रेडियोलॉजी, अल्ट्रासोनोग्राफी, कलर डॉप्लर, फिजियोथेरेपी, ऑडियोमेट्री, स्पीच थेरेपी, ब्रोंकोस्कोपी और पैथोलॉजिकल जांच की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा पांच अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर और इन-हाउस फार्मेसी भी मौजूद है।
संस्थान में नेत्र, डेंटल, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ईएनटी, कार्डियोलॉजी, स्किन एंड वीडी, गायनी, यूरोलॉजी, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल मेडिसिन, डायबेटोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, न्यूरोलॉजी और इनफर्टिलिटी विभाग की सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर सचिव सायण कुणाल ने अस्पताल की विभिन्न सेवाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में पूर्व न्यायाधीश एस. कुमार, गणपति त्रिवेदी, निदेशक आरबीपी यादव, डॉ. यूसी माथुर, पल्लवी और डॉ. ब्यूटी कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

1 day ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

5 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

5 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago