
Oplus_131072
Bharat varta Desk
बिहार सरकार नेराज्य प्रशासनिक सेवा के 51 अधिकारियों को बदल दिया है। इनमें कई अनुमंडल पदाधिकारी शामिल है। कुछ एडुएम भी बदले गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 51 अफसरों के ट्रांसफर एवं पोस्टिंग की अधिसूचना बुधवार शाम को जारी की गई।
जिन 51 अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है, उनमें से 27 पदाधिकारी पोस्टिंग की प्रतीक्षा में थे। वरीय बिप्रसे अधिकारी मृणायक दास को स्वास्थ्य विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। वहीं तारानंद महतो को कला एवं संस्कृति विभाग का अपर सचिव तैनात किया गया है। मोहम्मद अतहर सुन्नी वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी होंगे। अशोक कुमार गुप्ता को बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
इन अनुमंडलों में बदले गए एसडीओ
फारबिसगंज (अररिया)- अभय कुमार तिवारी
मोहनियां (कैमूर)- रत्ना प्रियदर्शिनी
सिकरहना (पूर्वी चंपारण)- विजय कुमार
गोगरी (खगड़िया)- संजय कुमार
महुआ (वैशाली)- विवेक चंद्र पटेल
अररिया सदर -बलवीर दास
बारसोई (कटिहार) -राजू कुमार
पूर्णिया सदर -दिक्षित स्वेतम
बगहा -चांदनी कुमारी
शेखपुरा- प्रियंका कुमारी
सुपौल सदर -मनोहर कुमार साहू
इन जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती
नवीन कुमार को रोहतास, प्रभात चंद्र को नालंदा और कुमार विनोद को औरंगाबाद का बंदोबस्त अधिकारी बनाया गया है। वहीं, अरुण कुमार को पूर्वी चंपारण, रवि प्रकाश को दरभंगा, रंजीत कुमार रंजन को पूर्णिया और ओम प्रकाश को पटना का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। विजयंत को खगड़िया जिला परिवहन पदाधिकारी लगाया गया है। साकेत कुमार को नालंदा का जिला पंचायत राज पदाधिकारी तैनात किया गया है।
Bharat varta Desk बिहार की राजधानी पटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है.… Read More
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More