बड़ी खबर

LAC मुद्दे पर आज भारत और चीन के बीच कमांडर स्तरीय बातचीत, छठी बार दोनों देशों के बीच LAC को लेकर बैठक

नई दिल्ली से कुमार गौरव

LAC पर जारी तनाव के बीच आज (सोमवार) एक बार फिर भारत व चीन की सेना के बड़े अधिकारियों के बीच कमांडर स्तर की बातचीत होगी। दोनों देशों के अधिकारी तनाव को कम करने के लिए आज छठी बार मिलकर बात करेंगे। इस बार यह बैठक चीन की तरफ मोल्डो में होनी है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक, चीन की तरफ मोल्डो में इस कोर कमांडर-स्तरीय बैठक के दौरान, भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर डिसएंगेजमेंट पर चर्चा करेंगे।
दोनों देश सेना को पीछे ले जाने पर विचार करेंगे। यहां भारतीय सेना और पीएलए के सैनिक काफी करीब मोर्चा लेकर डटे हुए हैं।
भारतीय पक्ष का नेतृत्व 14 कोर के लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह करेंगे, जबकि पीएलए की तरफ से मेजर जनरल लिन लियू द्वारा चीनी का प्रतिनिधित्व किया जाएगा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में विदेश मंत्रालय (MEA) के संयुक्त सचिव नवीन श्रीवास्तव के साथ-साथ मेजर जनरल अभिजीत बापट और मेजर जनरल पदम शेखावत शामिल होंगे।
इसके अलावा, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिरीक्षक दीपम सेठ भी भारतीय सेना के चार ब्रिगेडियर के साथ बैठक का हिस्सा होंगे। MEA के संयुक्त सचिव नवीन श्रीवास्तव पूर्वी एशिया मामलों पर मंत्रालय की तरफ से हिस्सा रहे हैं और भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय (WMCC) के लिए कार्य तंत्र का एक हिस्सा भी रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले 5 बार कमांडर स्तर की बातचीत के बाद भी दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर तनाव को कम नहीं किया जा सका है। चीन चाहता है कि भारत अपनी सेना को पूर्वी लद्दाख के फिंगर 4 वाले हिस्से के चोटियों से पीछे जमीन पर ले जाए, जबकि भारत चाहता है चीन चार माह पूर्व फिंगर 8 के जिस हिस्से में था, पीछे हटकर वहां चले जाए।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 hours ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

4 days ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

5 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

5 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

6 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

6 days ago