
जहानाबाद : शकूराबाद (रतनी-फरीदपुर) रघुनाथगंज सूर्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के क्रम में आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों श्रद्धालु महिलाओं और पुरुषों में भाग लिया। कलश यात्रा का प्रारंभ रघुनाथगंज मंदिर परिसर से हुआ और वह शकूराबाद बाजार,मोरहर नदी घेजन रोड और फिर कुर्था रोड होते हुए स्थानीय बलदैया नदी तक गया जहां पर हर हर गंगे की गूंज के साथ जलभरी की रस्म अदा की गई। उसके बाद सभी श्रद्धालु अपने माथे पर जल लेकर यज्ञ मंडप तक पहुंचे और यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। कलश यात्रा में शामिल सभी लोग पूरे रास्ते में हर हर गंगे, जय श्री राम और जय माता दी के नारे लगाते रहे। कलश यात्रा की समाप्ति के बाद सभी कलशधारियों को गुड़ चना और शरबत उपलब्ध कराया गया। कई श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में खोले गए अस्थाई दुकानों में पूरी जलेबी, मिठाई जैसे पारंपरिक भोजन का आनंद भी लिया। कलश यात्रा में पूरी भव्यता रही और जुलूस में गाजे बाजे के साथ अनेक घुड़सवार भी शामिल हुए। कलश यात्रा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक रविंद्र भगत, शैलबाला भगत, प्रसिद्ध लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत, राजेश्वर प्रसाद, विनोद प्रसाद, शंकर प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, शंकर प्रसाद,दीपक कुमार, बबलू कुमार, अनुज कुमार, नीलू देवी, सुनील कुमार आदि प्रमुख रहे। कलश में जल भरने के दौरान नदी तट पर महिलाओं ने अनेक मंगल गीत गाए। माहौल में पूरी तरह से श्रद्धा और भक्ति का मिश्रण रहा।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More