बड़ी खबर

JEE Advance: पूर्व डीजीपी अभ्यानन्द के मार्गदर्शन में संचालित मगध सुपर 30 के आठ छात्र सफल

NewsNLive Desk : पूर्व डीजीपी अभ्यानन्द के मार्गदर्शन में गया में संचालित मगध सुपर-30 ने जेईई एडवांस के रिजल्ट में एक बार फिर से सराहनीय सफलता हासिल की है। इस बार इनके 8 छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है। तेलंगाना के सिकंदराबाद का सुमित कुमार भी मगध सुपर 30 के सफल छात्रों में है। इनके पूर्वज गया से ही जुड़े थे। गया शहर में वर्ष 2008 से पूर्व डीजीपी अभ्यानन्द के मार्गदर्शन में मगध सुपर 30 का संचालन सामाजिक सहयोग से किया जा रहा है।

मगध सुपर 30 के सफल छात्रों में कोई रेलवे के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का पुत्र है तो कोई छोटे दुकानदार का पुत्र। अधिकतर छात्र गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार के हैं। सफल छात्रों में दलित एवं ओबीसी समुदाय के भी छात्र हैं। सफल प्रतिभागियो में गया के अति नक्सल प्रभावित इलाकों में शुमार बांकेबाजार के पकरी गुरिया गांव के गोपाल प्रसाद की पुत्री रुपा कुमारी का वर्ग में 18280 और ओबीसी में 4048 रैंक है।

मगध सुपर 30 के मार्गदर्शक पूर्व डीजीपी अभ्यानन्द, संरक्षक गीता कुमारी, अध्यक्ष अखौरी निरंजन प्रसाद, सचिव पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष लालजी प्रसाद, संयुक्त सचिव अर्जुन यादव, आदि ने सफल छात्रों को बधाई दी है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago