Categories: बड़ी खबर

लद्दाख में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके

लेह: लद्दाख स्थित लेह में एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं. इससे पहले 29 सितंबर को यहां भूकंप के हल्के झटके आए थे, लेकिन किसी भी जान माल की हानि नहीं हुई थी. मंगलवार सुबह नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी पूर्वी लेह में 5.1 की तीव्रता का भूकंप मापा गया. इस भूकंप का केंद्र पूर्वी लेह से 174 किलोमीटर दूरी पर स्थित था. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग सुबह-सुबह घरों के बाहर आ गए. समचार लिखे जाने तक किसी भी तरह के क्षति की कोई सूचना नहीं थी.असम में 3.9 की तीव्रता वाला भूकंप का झटकाइसके साथ ही 29 सितंबर को राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान (NCS) ने बताया था कि दोपहर दो बजकर 38 मिनट पर ले के अलची में मध्यम भूकंप के झटके महसूस किये गये.भूकंप के इन झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई थी. इससे पहले असम स्थित गुवाहाटी और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार रात 3.3 की तीव्रता वाला भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप रात करीब नौ बजकर छह मिनट पर आया और इसका केंद्र कामरूप जिले में गुवाहाटी के 51 किमी पश्चिम में 10 किमी की गहराई में था. गुजरात के राजकोट में 4.1 तीव्रता का भूकंपबता दें कि पिछले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेशों में कई हल्के भूकंप के झटके आ चुके हैं. साथ ही हिमालयी क्षेत्र भूकंपीय गतिविधियों के लिये अत्यधिक संवेदनशील है.वहीं गुजरात के राजकोट जिले में मंगलवार को 4.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किए गए थे. गांधीनगर स्थित भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के अनुसार भूकंप दोपहर 3 बजकर 49 मिनट पर आया जो जिले के उपलेटा से 25 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व में 14.5 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था.

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago