जदयू में अंतर्कलह के बीच आरसीपी पहुंचे पटना, कल कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

Report by : Rishikesh Narayan

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : जदयू के अंदर इस वक्त दो खेमे हैं एक तरफ जदयू के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का खेमा है, तो दूसरी तरफ जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का खेमा है। जदयू के इन दोनों बड़े नेताओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता है। मुख्यमंत्री के दो भरोसेमंद साथी ललन सिंह और आरसीपी सिंह के बीच सियासी अदावत के चर्चे सूबे के सियासी गलियारों में इनदिनों जोरों पर है। आरसीपी गुट के नेताओं के द्वारा कभी पोस्टर में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की तस्वीर न देकर तो कभी सोशल मीडिया में ललन सिंह के खिलाफ पोस्ट लिख कर विरोध जताया जा रहा है। वहीं, ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अब पार्टी के संगठन और प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के पद से आरसीपी के करीबियों की छुट्टी कर दी गई है। ललन सिंह ने यूपी चुनाव में भाजपा के साथ जदयू का गठबंधन न होने पर भी आरसीपी सिंह पर सवाल उठाया था।

आरसीपी कल करेंगे समर्थकों से संवाद

जदयू में चल रहे अंतर्कलह के बीच गुरुवार को केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह दिल्ली से पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आरसीपी सिंह ने अपने आवास पर समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम रखा है।

आरसीपी गुट के एक जदयू नेता ने नाम सार्वजनिक नहीं करने के शर्त पर कहा कि ललन सिंह द्वारा बदले की भावना से कार्यकर्ताओं पर कारवाई की जा रही। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं पर कारवाई होने से हमारे नेता जरूर दुखी होंगे। इस तरह से जदयू को कमजोर किया जा रहा है। जब आरसीपी सिंह अध्यक्ष थे तो कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिलता था। कई पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक पद दिया गया था जो अब तक उपेक्षित थे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago