रेल यात्री संघ के कार्यक्रम में बोले आरएसएस के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख – सेवा मानवता का उच्चतम आदर्श

रेल यात्री संघ के कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बिहार और झारखंड के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर

भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता: केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ की ओर से पीरपैंती बाजार में दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल और श्रवण यंत्र का वितरण वितरण किया गया। इस मौके पर सेवा और समाज विषय पर एक संगोष्ठी भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बिहार और झारखंड के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर ने कहा कि सेवा मानवता का उच्चतम आदर्श है। सेवा की भावना व्यक्ति और संस्था को महान बनाती है। केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ और इसके अध्यक्ष विष्णु खेतान का काम समाज के जरूरतमंदों के लिए महान सेवा है। अनिल ठाकुर ने कहा कि आरएसएस का संपर्क क्षेत्र लगातार बढ़ता जा रहा है। हमलोग समाज के सबसे अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के बीच भी जा रहे हैं।

मायागंज अस्पताल जनसेवा के लिए समर्पित : डॉ एके दास

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जवाहरलाल नेहरू मेडिकल अस्पताल के अधीक्षक डॉ असीम कुमार दास ने अपने संबोधन में कहा कि मायागंज अस्पताल पूरी इमानदारी से जनता की सेवा के लिए तत्पर है। यहां आने वाले रोगियों की जांच से लेकर दवा और इलाज के दूसरे उपायों के लिए हम भरपूर कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने रेल यात्री संघ के सेवा कार्य की काफी सराहना की।

लोग अपनी आमदनी का एक हिस्सा सेवा कार्य में जरूर लगाएं : बजरंगी यादव

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित झारखंड यादव महासभा के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव ने कहा कि जब हर आदमी में सेवा की भावना रहेगी तो समाज में कोई दुखी नहीं रहेगा। हम जरूरतमंदों की जरूरत को पूरी कर सकेंगे। इसके लिए जरूरी है कि हर आदमी अपनी आमदनी का एक निश्चित हिस्सा उन लोगों के बीच खर्च करें जो समाज की मुख्यधारा से अलग-थलग हैं। उन्होंने बताया कि पहाड़िया जनजाति के लोगों के बीच वे कई तरह के कल्याणकारी कार्य कर रहे हैं।

महिला और बच्चों के विकास पर करें फोकस : डॉ सुरेंद्र नाथ

झारखंड के बाल कल्याण समिति के सदस्य और लेखक व विचारक डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी ने रेल यात्री संघ के किए गए काम से लोगों को सीख लेने की अपील की। इसके साथ उन्होंने कहा कि समाज में सुखी और संपन्न लोगों को गरीब बच्चों और महिलाओं के विकास पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि वह सामाजिक संगठनों के माध्यम से पहाड़िया जनजाति के महिलाओं के बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विकास हेतु काम कर रहे हैं।

निस्वार्थ सेवा रेल यात्री संघ का उद्देश्य : विष्णु खेतान

कार्यक्रम के संयोजक और केंद्रीय रेलवे यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने कहा कि निस्वार्थ सेवा उनकी संस्था का उद्देश्य है। उनकी संस्था पिछले डेढ़ दशक से पूरे भारत के प्रमुख रेल स्टेशनों पर नशाखुरानी के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही है। कोरोना वायरस के संकट काल में उन्होंने संथाल परगना के सभी जिलों में और भागलपुर व मुंगेर प्रमंडल के जिलों में ऑक्सीजन, मास्क, सैनिटाइजर व दूसरे सुरक्षा उपकरण निशुल्क लोगों के बीच बांटने का काम किया है।

कार्यक्रम में अतिथियों ने दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल और श्रवण यंत्र वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन भगवती रंजन पांडेय ने किया। इस मौके पर मनोज शास्त्री, अनुराधा खेतन, आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर संभल कुमार समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

6 days ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

6 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

6 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

7 days ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 week ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

1 week ago