होली गीतों के साथ हुई स्वच्छता की बात

पटना : ज्ञान भवन में बिहार महिला उद्योग संघ की ओर से लगाए गए होलिकोत्सव मेला में लोकगीतों के साथ स्वच्छता पर चर्चा हुई। पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा लोगों को क्यू आर कोड स्कैन करके स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पटना की मेयर सीता साहू, बिहार महिला उद्योग संघ की अध्यक्ष उषा झा, बिहार महिला उद्योग संघ की उपाध्यक्ष किरण रंजन तथा पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने किया। इस अवसर पर मेयर सीता साहू ने कहा कि स्वच्छता हम सब की सामूहिक जवाबदेही है। पटना को स्वच्छ बनाने में सबको अपनी ओर से योगदान देना है। सबको आगे बढ़कर स्वच्छता का संकल्प लेना है। सबके साथ मिलकर काम करने से ही बात बनेगी और पटना शहर स्वच्छ एवं सुंदर बनेगा । कार्यक्रम में बिहार महिला उद्योग संघ की अध्यक्ष उषा झा ने कहा कि स्वछता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण पहलू है। हम सबको घर की सफाई के साथ-साथ शहर की सफाई के लिए भी काम करना चाहिए। हमारा घर शहर का ही हिस्सा होता है। उन्होंने बताया कि बिहार महिला उद्योग संघ द्वारा लगाए गए मेले में इस वर्ष कुल 200 स्टॉल लगाए गएं हैं, जिसमें एमएसएमई के 60 स्टॉल हैं। पटना के साथ-साथ बिहार के विभिन्न जिलों की महिला उद्यमियों ने भाग लिया है। जीविका दीदियों ने भी अपना स्टॉल लगाया है। मेले के आयोजन में नाबार्ड, महिला विकास निगम और बीआईए आदि का सहयोग मिल रहा है।
पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने पारंपरिक लोकगीतों एवं होली गीतों के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने स्वच्छ पटना, हम सब का सपना और अपना पटना, स्वच्छ पटना का आह्वा करते हुए सभी पटनावासियों को स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में सिंगर राजेश केसरी, चर्चित कलाकार स्मिता पाराशर, नीतू सिन्हा, विभा लाल, कमला देवी, अंशु माला, विनीता आदि ने भी स्वच्छता का संकल्प लिया और स्वच्छता सर्वेक्षण में भागीदारी की। मंच संचालन साधना झा ने किया जबकि श्वेता भास्कर ने उपस्थित लोगों को क्यू आर कोड का प्रयोग कर स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेने की प्रक्रिया के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

2 weeks ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

2 weeks ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 months ago