बड़ी खबर

प्रोफेसर दिनेश सिंह और अंजली गुप्ता झारखंड में कुलपति बनें, अभी चार कुलपति और चार प्रति कुलपतियों के पद खाली

Bharat varta Desk

कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा की नयी वीसी प्रो अंजिला गुप्ता बनायी गयी हैं. नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर का कुलपति प्रो दिनेश सिंह को बनाया गया है. झारखंड के राज्यपाल के निर्देश पर राजभवन ने अधिसूचना जारी की है.


नए कुलपतियोंक बारे में……..

प्रो दिनेश कुमार सिंह गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंत नगर (उत्तराखंड) में वेजिटेबल साइंस विभाग के प्रोफेसर हैं जबकि अंजिला गुप्ता वर्तमान में जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति हैं. यहां उनके तीन वर्ष के कार्यकाल के अभी चार माह बचे हुए थे. प्रो गुप्ता अर्थशास्त्र विषय की प्रोफेसर हैं. झारखंड आने से पूर्व गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (बिलासपुर) में कुलपति थीं.

दोनों पद करीब 2 साल से खाली थे. राज्यपाल द्वारा गठित सर्च कमेटी द्वारा पहली बार मई 2023 में कुलपति व प्रतिकुलपति की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगा गया था. इसके बाद पुन: मार्च 2024 में आवेदन मांगे गये थे.

अभी और नियुक्ति होनी है……


झारखंड में विनोबा भावे विवि तथा सिदो-कान्हू मुर्मू विवि के अलावा झारखंड रक्षा शक्ति विवि तथा पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विवि (घाटशिला) में कुलपति की नियुक्ति होनी है. वहीं, रांची विवि, नीलांबर-पीतांबर विवि, कोल्हान विवि, विनोबा भावे विवि में प्रतिकुलपति की नियुक्ति होनी बाकी है. डॉ अंजिला गुप्ता के कोल्हान विवि के कुलपति पद पर योगदान देने के बाद जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में भी कुलपति का पद खाली हो जायेगा या फिर वैकल्पिक व्यवस्था होने तक डॉ गुप्ता को ही प्रभार दिया जा सकता है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

4 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 week ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 week ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

1 week ago