बड़ी खबर

बिहार के रहने वाले आईपीएस सुबोध कुमार जायसवाल बनें सीबीआई के नए डायरेक्टर

Bharat Varta Desk : बिहार के रहने वाले आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल को 2 साल की अवधि के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का निदेशक नियुक्त किया गया है। सुबोध जायसवाल 1985 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं और इस वक्त डीजी सीआईएसएफ हैं। जायसवाल महाराष्ट्र के डीजीपी रह चुके हैं। वे मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं ।

जानें- इनके बारे में खास बातें

1985 बैच के आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल को फरवरी 2019 में महाराष्ट्र का डीजीपी नियुक्त किया गया था। दिसंबर 2020 में इन्हें केंद्रीय पर प्रतिनियुक्ति पर सीआईएसएफ का डीजी बनाया गया था। आईपीएस जायसवाल को जासूसों का मास्टर भी कहा जाता है। जायसवाल ने रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) में अपनी सेवाएं दी हैं। जायसवाल कई बड़े मामलों के जांच अध‍िकारी रह चुके हैं। वह एटीएस में डीआईजी रह चुके हैं। साल 2006 में हुए मालेगांव विस्फोट को भला कौन भूल सकता है। इस मामले की भी जांच जायसवाल ने ही की थी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago