
Bharat Varta desk
आज कुछ घंटों के बाद ही ओडिशा तट से टकराने वाला है खतरनाक चक्रवाती तूफान “यास’’. भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है. ओडिशा और बंगाल में कई हिस्सों में कल से ही लगातार बारिश हो रही है.
बिहार और झारखंड जैसे प्रदेशों में भी “यास’’ अपना असर दिखा सकता है. बंगाल और ओडिशा से नजदीक होने के कारण इन दोनों राज्यों में भी तेज आंधी और बारिश हो सकती है.दोनों राज्यों के कई हिस्सों में मंगलवार से ही “यास’’ ने अपना असर दिखाना शुरू भी कर दिया है. कई इलाकों में बारिश हुई है. 27 और 28 मई को दोनों प्रदेशों में हाई अलर्ट जारी किया गया है. बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में इसको लेकर राज्य के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. वहीं दूसरी ओर बिहार झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्र लेख ने खास तौर से किसानों को अलर्ट रहने को कहा है.मंत्री ने कहा है कि तेज हवा व आंधी से अस्थायी ठिकानों को नुकसान पहुंच सकता है. इसके अलावा पौधे, वृक्ष व फलों के बगान पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है. तेज आंधी के कारण आम व लीची के बगान को क्षति हो सकती है. खेतों में लगी सब्जी की फसल को आंधी के कारण नुकसान पहुंच सकता है.
बिहार में ट्रेन और विमान सेवा रद्द
यास के खतरों को देखते हुए बिहार में 21 जोड़ी विमानों के उड़ान को भी अगले 3 दिनों तक रद्द कर दिया गया है. 26 ट्रेनों का परिचालन 25 से 27 मई तक रद्द किया गया है.उन ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है जो हावड़ा से आती हैं या हावड़ा तक जाती हैं.
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More