
Oplus_0
Bharat varta Desk
ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर को ही रिश्वत लेते पकड़ा गया है. ईडी के इस डिप्टी डायरेक्टर का नाम है चिन्तन रघुवंशी. चिंतन रघुवंशी को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए CBI ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. वह एक कारोबारी से मनी लॉन्ड्रिंग केस को ‘सेटेल’ करने के बदले में रिश्वत मांग रहा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मताबिक के मुताबिक, आरोपी ईडी के डिप्टी डायरेक्टर चिन्तन रघुवंशी ने बिजनेसमैन से कुल 5 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी. बाद में यह सौदा 2 करोड़ में तय हुआ. वह शुक्रवार को पहली किस्त के तौर पर 50 लाख में से 20 लाख रुपये लेते हुए पकड़ा गया.
यह घटना उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर की है, जहां ईडी की एक टीम सर्च ऑपरेशन के लिए गई थी. इसी दौरान यह रिश्वतखोरी का मामला सामने आया. चिन्तन रघुवंशी भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी हैं और उन्हें CBI ने उनके खिलाफ शिकायत मिलने के बाद ट्रैप कर पकड़ा.
CBI अधिकारियों के अनुसार, डिप्टी डायरेक्टर रघुवंशी ने पीड़ित कारोबारी को मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहत देने का लालच दिया था. इसकी एवज में भारी-भरकम रिश्वत मांगी गई थी. जैसे ही कारोबारी ने पहली किस्त दी, CBI ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया. CBI ने रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है और अब उससे पूछताछ जारी है.
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More