
Oplus_0
Bharat varta Desk
उत्तर प्रदेश में आयकर विभाग के मुख्यालय में गुरुवार शाम स्थिति उस समय काफी असहज हो गई जब दो अधिकारियों के बीच मारपीट होने लगी। डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात गौरव गर्ग शाम को छठें तल पर अपने कक्ष में काम कर रहे थे, इसी दौरान असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र कुमार मिश्र ने उनके कक्ष में घुसकर उनके साथ मारपीट की। गौरव गर्ग 2016 बैच और योगेंद्र कुमार मिश्र 2014 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं।
आप है कि असिस्टेंट कमिश्नर ने ऑफिस में ही कमरा बंद कर उनको पीटा, जिससे गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गौरव गर्ग की पत्नी रवीना त्यागी उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अफसर हैं और लखनऊ में तैनात हैं। गौरव गर्ग ने असिस्टेंट कमिश्नर के खिलाफ हजरतगंज पुलिस को प्राथमिक की दर्ज करने के लिए लिखा है।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More