कला -संस्कृति

सांस्कृतिक संध्या में नीतू नवगीत ने गाये मां दुर्गा के गीत, मंत्री प्रमोद कुमार ने किया उद्घाटन

बिहार पूरे देश की सांस्कृतिक राजधानी : प्रमोद कुमार

पटना : यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, बिहार चैप्टर तथा सांस्कृतिक संस्थान नवगीतिका लोक रसधार द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर भक्ति गीतों का कार्यक्रम ‘या देवी सर्वभूतेषु’ यूथ हॉस्टल सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बिहार सरकार के गन्ना उद्योग एवं विधि विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे। जब महिषासुर जैसे राक्षसों का आतंक बढ़ता है तो धरती पर देवी मां का आगमन होता है। दशहरा असत्य पर सत्य, अहंकार पर विनम्रता और आतंक पर शांति के विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बिहार सांस्कृतिक भूमि है। यहां गौतम बुद्ध और महावीर हुए तो गुरु गोविंद सिंह जी भी हुए। बोधगया, पावापुरी, वैशाली, पटना साहिब,गया सभी पवित्र भूमि है। वस्तुतः बिहार पूरे देश की सांस्कृतिक राजधानी है।
‘या देवी सर्वभूतेषु’ सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने सबसे पहले गणेश वंदना की प्रस्तुति की। नीतू ने उसके बाद देवी मां का पचरा निमिया के डार मैया लागेली झुलनवा कि झूली झूली ना गाकर भक्ति का माहौल बनाया। फिर उन्होंने झूला गीत झूला लागल बा निमिया के डार झुलेली मैया झूम झूम के गाया। महाकवि विद्यापति की रचना जय जय भैरवी असुर भयावनि को श्रोताओं ने खूब पसंद किया। सुदर्शन जी महाराज द्वारा लिखित मैया तू दरस दिखा दे भी खूब पसंद किया गया। लाली चुनरिया शोभे हो शोभे लाली टिकुलिया मैया के भावे लाले रंगवा हो पर दर्शक झूमते रहे। उन्होंने पुजे दुनिया चरणिया तोहार माई तोहर महिमा तो बाटे अपार माई गाया जिसे खूब पसंद किया गया। झिझिया गीत तोहरे भरोसे बरहम बाबा झिझिया बनवली हो, शेरबा तोहरे बा सवारी हो जगदंबा शेरावाली, पुजवा के थाल मैया भइली तोर चरणिया जैसे गीतों से भक्ति की गंगा बहती रही। जगदंबा घर में दियरा बार अइनी हे को ही श्रोताओं ने खूब पसंद किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोला कुमार ने नाल पर, रवीश कुमार मिश्रा ने तबला पर, सुजीत कुमार ने हारमोनियम पर और पिंटू कुमार ने पैड पर संगत किया। धन्यवाद ज्ञापन देते हुए यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया बिहार चैप्टर के अध्यक्ष मोहन कुमार ने कहा कि दुर्गा माता के विभिन्न स्वरूपों की आराधना करने से हमें शक्ति और शांति की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल कुमार, सुनील कुमार, एसोसिएसन के राज्य उपाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद,लायंस क्लब अनन्ता की प्रदेश अध्यक्ष बबिता सिंह, यूथ होस्टल के प्रभारी प्रबन्ध समीर कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago