
संस्कृत भाषा प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकारी सूचनाएं संस्कृत में भी जारी करनी शुरू कर दी गई हैं।
देवभाषा कही जाने वाली संस्कृत के उत्थान और विकास को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार सार्वजनिक रूप से बोल चुके हैं। अब सीएम योगी ने बड़ा फैसला लेते हुए शासन की प्रेस विज्ञप्तियों को संस्कृत भाषा में भी जारी करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी के निर्देश के बाद शनिवार को संस्कृत भाषा में भी प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय के ऑफिशल हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार शासकीय प्रेस विज्ञप्तियां अब संस्कृत भाषा में भी निर्गत की जाएंगी।’ इस ट्वीट के साथ ही कोविड-19 को लेकर हर रोज होने वाली समीक्षा बैठक की संस्कृत में प्रेस विज्ञप्ति भी शेयर की गई।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More