पॉलिटिक्स

राजनीतिक गलियारे: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दोबारा थामा कांग्रेस का दामन, 1 वर्ष में ही छोड़ा झाड़ू का साथ

नयी दिल्ली: झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार रविवार को फिर से पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया, ”कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद अजय कुमार के फिर से पार्टी में शामिल होने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।”कुमार ने ट्वीट किया, ”अन्याय और संस्थाओं पर कब्जा करने के खिलाफ बोलने के लिए अपनी अंतरात्मा की आवाज और राहुल गांधी से प्रेरित होकर मैंने आज कांग्रेस में लौटने का फैसला किया।”उन्होंने महात्मा गांधी के एक कथन को भी उद्धृत किया, ”जब सच बोलने की बारी आती है तो मौन धारण करना कायरता है।उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा है, ”स्वास्थ्य, किसान, बेरोजगारी और आर्थिक संकट के बीच राहुल गांधी और सोनिया गांधी भारत और यहां के लोगों के लिए निरंतर अपनी आवाज उठा रहे हैं। मैं उनकी दृढ़ता से प्रेरित हुआ हूं और इससे मुझे फिर से कांग्रेस में वापसी की प्रेरणा मिली।”कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पार्टी में कुमार का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, ”जहां तक मैं समझता हूं आप हमसे कभी दूर नहीं हुए ।”पूर्व आईपीएस अधिकारी और 15 वीं लोकसभा में जमशेदपुर से सांसद रह चुके कुमार ने पिछले साल झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी छोड़ दी थी। उन्हें नवंबर 2017 में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था लेकिन अगस्त 2019 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया और अगले महीने आम आदमी पार्टी से जुड़ गए। उस समय उन्होंने आरोप लगाया था कि झारखंड कांग्रेस में स्थानीय नेतृत्व भ्रष्ट है और अपने कई सहयोगियों को अपराधियों से भी बदतर बताया था।

Kumar Gaurav

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago