
Bharat Varta Desk : इन दिनों जो भी विमान जम्मू-कश्मीर की वादियों के ऊपर से उड़ रहा है, उसमें एक खास पल ज़रूर देखने को मिल रहा है। जैसे ही फ्लाइट चेनाब घाटी के ऊपर पहुंच रही है, पायलट यात्रियों को अनाउंसमेंट कर बता रहे हैं कि नीचे दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज – चिनाब ब्रिज दिखाई दे रहा है।
पायलट की आवाज सुनते ही यात्री अपनी खिड़कियां खोल रहे हैं, मोबाइल कैमरे ऑन कर रहे हैं और इस ऐतिहासिक ब्रिज की तस्वीरें और वीडियो ले रहे हैं। विमान के भीतर गर्व का माहौल बन रहा है, लोग तालियां बजा रहे हैं और भारत के इंजीनियरों की तारीफ कर रहे हैं।
उधर जमीन पर भी लोग पीछे नहीं हैं। आसपास के गांवों और पहाड़ी इलाकों से लोग ब्रिज की तस्वीरें और वीडियो ले रहे हैं। कई लोग लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे हैं, तो कुछ इसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर तुरंत साझा कर रहे हैं।
आजकल आसमान में उड़ते फ्लाइट्स चिनाब ब्रिज के दर्शन की खिड़की बनती जा रही हैं – और जमीन पर खड़े लोग भी उस पल को अपने कैमरे में संजो रहे हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को बताएंगे कि कैसे भारत ने पहाड़ों को चीर कर इतिहास रचा।
चिनाब ब्रिज, जो यूएसबीआरएल (उधमपुर – श्रीनगर – बारामूला रेल लिंक) परियोजना का हिस्सा है, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। नदी के तल से 359 मीटर ऊपर की ऊंचाई पर मौजूद है। सलाल डैम के निकट चिनाब नदी पर बना यह ब्रिज 1,315 मीटर लंबा है। इसका मुख्य आर्च 467 मीटर लंबा है और यह 266 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाओं को झेल सकता है।
ऊंचाई में यह एफिल टावर से 35 मीटर ऊंचा है और कुतुब मीनार से लगभग पाँच गुना ऊंचा है। इस अद्भुत ब्रिज के निर्माण में 28,000 मीट्रिक टन इस्पात का इस्तेमाल हुआ। पहली बार भारतीय रेल द्वारा ब्रिज में एक खास केबल क्रेन सिस्टम लगाया गया, जिससे 915 मीटर चौड़ी खाई को पार करने के लिए दो बड़े केबल कार और 100 मीटर से ऊंचे पाइलन लगाए गए हैं।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More