बड़ी खबर

बिहार के रहने वाले IPS सीमांत कुमार सिंह बने बेंगलुरु के नए पुलिस कमिश्नर

Bharat Varta Desk : बिहार के रहने वाले सीनियर आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को कर्नाटक में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिली है। कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को बेंगलुरु सिटी का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। दरअसल, बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार को हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत और 47 के घायल होने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कड़ा एक्शन लेते हुए शहर के पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद समेत कई शीर्ष अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
इस एक्शन के कुछ घंटों बाद ही 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को ये जिम्मा सौंपा गया है। आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह अभी तक बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन टास्क फोर्स के एडीजीपी के पद पर तैनात थे। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सीमांत कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया जाता है और अगले आदेश तक उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और पुलिस आयुक्त, बेंगलुरु सिटी, बेंगलुरु के पद पर तैनात किया जाता है।

बिहार के बांका जिला के पकरिया गांव निवासी सीमांत कुमार सिंह कर्नाटक कैडर 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने 1995 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की थी और उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा के लिए किया गया।

कोरोना में बने थे संकटमोचन

आईपीएस सीमांत कुमार सिंह कोरोना में लोगों के लिए संकटमोचन बने थे। उन्होंने लोगों की खूब मदद की थी, जिसकी जमकर सराहना की गई थी। कोरोना महामारी के पहले फेज में उनके पास कोविड मैनेजमेंट के तहत 6 जिलों की जिम्मेदारी थी। बतौर नोडल ऑफिसर उन्होंने उन प्रवासी मजदूरों की मदद की थी, जो अपने घर वापस लौटना चाहते थे। आईपीएस अधिकारी और उनकी टीम ने 1 लाख से ज्यादा मजदूरों को उनके घर भिजवाया था। ये मजदूर बिहार, झारखंड सहित विभन्न राज्यों के थे।
कोरोना की दूसरी खतरनाक लहर के दौरान इस दरियादिल पुलिस ऑफिसर की चर्चा कर्नाटक में मुश्किल की घड़ी में मरीजों को ऑक्‍सीजन कंसनट्रेटर्स से मदद करने की वजह से हुई थी। उन्होंने बिहार में अपने गृह जिला बांका में भी लोगों की मदद के लिए ऑक्‍सीजन कंसनट्रेटर्स भेजवाया था।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

5 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

5 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

6 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

7 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago