स्वास्थ्य

बेगूसराय: गिरिराज सिंह स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कर रहे कैम्प, चिकित्सकों को दिया अपना मोबाइल नंबर

Bharat Varta Desk : बिहार में कोरोना संक्रमण से हाहाकार मचा हुआ है। मरीजों को न तो सरकारी अस्पतालों में बेड व इलाज मिल रहा और न ही निजी अस्पतालों में। आमजन में सरकार के प्रति आक्रोश है। अधिकतर सांसद व विधायक इस विपदा के समय में जनता को उनके हाल पर छोड़ लापता हैं। कुछ क्षेत्रों में ही सांसद व विधायक सक्रिय दिख रहे हैं। कुछ दिन पहले जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह अपने क्षेत्र के अस्पतालों व कोविड वार्ड का पीपीई पहन निरीक्षण करते दिखीं। वहीं, बेगूसराय के सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कुछ दिनों से बेगूसराय में कैम्प किये हुए हैं। वे लगातार अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे। इस बीच उन्होंने बेगूसराय के स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से भी मुलाकात की।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कई अस्पतालों का निरीक्षण किया। उनके पहुंचने के बाद एक सदर अस्पताल में आईसीयू , वेंटिलेटर और सिटी स्कैन सेवा शुरू हो सका। वे दिनकर इंजीनियरिंग मेडिकल कॉलेज में तैयारियों का भी जायजा लेने पहुंचे। वहां उन्होंने आइसोलेशन वार्ड में तैनात चिकित्सकों और कर्मियों को अपना मोबाइल नम्बर दिया और कहा कि यदि कोई परेशानी हो तो सीधे उनसे संपर्क करें। उन्होंने आज भी कई अस्पतालों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आइसोलेशन सेंटर, नावकोठी का भ्रमण किया एवं कोरोना को लेकर की जा रही सभी तैयारियों और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तेघरा अनुमंडल अस्पताल में अधिकारियों के साथ भ्रमण किया एवं कोरोना की तैयारियों, इलाज एवं वैक्सीनेशन की जानकारी ली।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago